घटना के बाद बाइक सवार दोनों हमलावर फरार हो गए। सूचना पर एएसपी सदर देहात अखिलेश भदोरिया, एसपी देहात अविनाश पांडे और गंगानगर इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अखिलेश भदौरिया का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। गंगानगर से दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हत्या के बाद मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया।