बता दें कि मेरठ में सीएए के विरोध में 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद कुछ युवक काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच मौके पर एडीएम सिटी अजय तिवारी और एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने युवकों के पीछे भागते हुए कहा कि जहां जाओगे, चले जाओ। हम ठीक कर देंगे। काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हो, खाओगे यहां की और गाओगे वहां की। याद रखना, सब याद रहता है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर एसपी सिटी अखिलेश सिंह ने अपनी सफाई देते हुए कहा है कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले युवकों की पहचान हो रही है। सभी लड़के 18 से 22 साल के थे, जो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। उस दौरान मैंने कहा था कि पाकिस्तान पसंद है तो वहीं चले जाओ।