22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / नीदरलैंड की महारानी फिदा हुर्इ युवतियों की इस कारीगरी पर आैर जाते-जाते कह गर्इ इतनी बड़ी बात

नीदरलैंड की महारानी फिदा हुर्इ युवतियों की इस कारीगरी पर आैर जाते-जाते कह गर्इ इतनी बड़ी बात

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव की विशेष सलाहकार चार दिन के भारत दौरे पर हैं  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 30 May 2018, 9:35 AM IST

meerut

नीदरलैंड की महारानी फिदा हुर्इ मेरठी युवतियों की इस कारीगरी पर आैर जाते-जाते कह गर्इ इतनी बड़ी बात

मेरठ। शहर के लिए यह पहला मौका था, जब नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा जोरेग्विटा यहां लिसाड़ी गांव पहुंची। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल का सामान बनाने में छा चुके मेरठ में किस तरह खेल के सामान को लेकर काम होता है आैर कारीगर किस तरह इसे अंजाम देते हैं। यह सब देखकर महारानी बेहद हैरत में थी। महारानी को देखने के लिए लिसाड़ी गांव ही नहीं शहर से काफी संख्या में लोग लिसाड़ी गांव पहुंचे थे। उनका यहां का अनुभव अलग आैर उन्हें हैरत कर देने वाला रहा...

यह भी पढ़ेंः इंपेक्टर पिता ने मां से शर्त लगा रखी थी कि अनन्या टाॅप करेगी आैर उसने यह कर दिखाया

यह भी पढ़ेंः पिछले दस वर्षों में वेस्ट यूपी की यह सबसे बड़ी आग, फायर ब्रिगेड भी कम पड़ गर्इ

स्पोर्ट्स फैक्ट्री पहुंची महारानी

नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा जोरेग्विटा लिसाड़ी गांव स्थिति स्पोर्ट्स फैक्ट्री पहुंची। वहां पर वह मेरठी छोरियों द्वारा तैयार की जा रही लेदर गेंद को देखकर और जिस तरह से युवतियां हाथ से गेंद बनाने में तेजी दिखा रही थी, उस पर महारानी फिदा हो गई और वह काफी देर तक खड़ी होकर गेंद बनाने वाली युवतियों के हाथों के हुनर को निहारती रही। उन्होंने गेंद बना रही युवतियों से गेंद बनाने की जानकारी ली और इसके बाद गुलाबी रंग की गेंद को देखकर बोली- वैरी ब्यूटीफुल बाॅल, इटस सो नाइस।नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा जोरेग्विटा को दिल्ली से मेरठ तक सुरक्षा के बीच लाया गया। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव की विशेष सलाहकार महारानी जोरेग्विटा चार दिन की भारत यात्रा पर हैं। वह देशभर में वित्तीय विकास दर पर काम कर रही हैं। 90 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के बीच उन्होंने लिसाड़ी गांव में एक घंटा 40 मिनट बिताए। इस दौरान यहां सागर स्पोर्ट्स कारखाने में लेदर की गेंद बनाने के हुनर को भी देखा।

यह भी पढ़ेंः लड़कियों का यह गैंग रात को साइकिलों पर निकलता आैर महिला पुलिसकर्मियों को इसलिए करता था परेशान

यह भी पढ़ेंः रमजान के महीने में आयी इन टोपियों की कीमत जानकार हैरान रह जाएंगे आप

महिला कारीगरों से भी मिली, कहा यह

लिसाड़ी गांव में स्पोर्ट्स कारोबारी धीर सिंह की फैक्ट्री में आई थी। उनकी फैक्ट्री देखी और उनके परिवार और स्पोर्ट्स का सामान बनाने वाली महिला कारीगरों से भी मिली। लिसाड़ी गांव में कल शाम से ही एलआईयू और पुलिस अधिकारी तैनात कर दिए गए थे। नीदरलैंड की महारानी की एक झलक पाने के लिए लिसाड़ी गांव के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। महारानी जब तक वे गांव में रही तब तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सांस अटकी रही। महारानी ने स्थानीय लोगों से भी हाथ मिलाया और उनसे बात की। महारानी ने कहा कि वे इस बात से अभिभूत हैं कि भारत में महिलाओं के हाथ इतना अच्छा हुनर है कि उनके हुनर की पूरे दुनिया में कद्र होती है। धीर सिंह ने कहा कि उनका सामान नीदरलैंड सप्लाई होता है। वहां की एक कंपनी ने आग्रह किया था कि वहां की महारानी मेरठ में स्पोर्ट्स की फैक्ट्री देखना चाहती हैं। जिस पर उन्होंने महारानी को आमंत्रित किया था। महारानी ने धीर सिंह के घर भारतीय परंपरागत व्यंजन भी खाया। महारानी ने लिसाड़ी गांव का भ्रमण किया इसके बाद वह वापस दिल्ली लौट गई। उनके साथ नीदरलैंड से आए अधिकारी लोग भी थे। जो महारानी को चीजों की जानकारी दे रहे थे।