8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पड़ोसी युवक ने किशोरी को बनाया गर्भवती, कर्इ महीने तक धमकाकर करता रहा दुष्कर्म, एेसे खुला यह राज

किशोरी के परिजनों ने युवक आैर उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, आरोपी युवक गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
meerut

पड़ोसी युवक ने किशोरी को बनाया गर्भवती, कर्इ महीने तक धमकाकर करता रहा दुष्कर्म, एेसे खुला यह राज

मेरठ। मेरठ में फिर से एक दुष्कर्म का एक घिनौना मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी युवक किशोरी को डराता धमकाता रहा। किशोरी ने जब बात अपने परिजनों से बताने की कही तो उसने जान से मारने की धमकी दी। मामला तब खुला जब किशोरी गर्भवती हो गई। मामला थाना मुंडाली क्षेत्र का है। किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पड़ोसी युवक और उसके परिजनों पर किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी देखेंः 12 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार क्षेत्र की रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी के परिजनों को शनिवार को किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी मिली। किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी से परिजनों को सांप सूंघ गया। परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक पिछले कई माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। जिसके बाद परिजनों ने शनिवार को मुंडाली थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि युवक व उसके चार अन्य परिजन दोबारा शनिवार की सुबह घर के बाहर खड़ी किशोरी का अपहरण करके ले गए। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में युवक ने खेत में ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ेंः मेरठ के इस चर्चित हत्याकांड के आरोपी को मिला आजीवन कारावास, जानिए एक मात्र गवाह ने फैसले के बाद क्या कहा

पुलिस में मच गया हड़कंप

मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो पुलिस महकमे भी हड़कंप मच गया। इसके बाद आलाधिकारियों ने मामले में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश थाना पुलिस और सीओ को दिए। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में बसपा नेता की हत्या के पीछे वजह बनी थी 'पतंग', प्रोफेशनल शूटर थे वारदात में शामिल

मुख्य आरोपी घर से गिरफ्तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक घर में छिपा हुआ था, जबकि परिजनों ने उसके घर में नहीं होने की बात कह रहे थे। मोहल्ले के लोगों ने जानकारी दी कि आरोपी घर पर ही है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। उधर किशोरी का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर मुंडाली ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही उनको भी पकड़ लिया जाएगा।