मेरठ। यदि आप दिल्ली की आेर जा रहे हैं आैर वह भी एयरपोर्ट, तो आपको तीन घंटा पहले निकलना होगा। अगर रास्ते में जाम लग गया तो समझो हो गया काम। फ्लाइट मिस हुई सो अलग से, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब मात्र 80 मिनट में पूरी कर सकेंगे। ऐसा संभव होगा एनसीआरटीसी के प्रयास से। अब वह दिन अधिक दूर नहीं जब मेरठवासियों को दूरी के लिए कम समय लगेगा। एनसीआरटीसी (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) रैपिड रेल का ट्रैक बिछाने से पहले यात्री सुविधा की प्लानिंग कर रहा है। यात्रियों को एक ही स्थान से बस, ट्रेन, हवाई जहाज, मेट्रो ट्रेन तक पहुंचने की सुविधा मिल सके, इसके लिए मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन बनाने पर तेजी से काम किया जा रहा है।