4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rashtrodaya Live: दरगाह पर ‘राष्ट्रोदय’ का पोस्टर, देश में प्यार बढ़ने के लिए दुआ

राष्ट्रोदय कार्यक्रम स्थल के पास दरगाह पर मुस्लिमों ने देश की मांगी तरक्की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 25 Feb 2018, 9:50 PM IST

meerut

मेरठ। जागृति विहार एक्सटेंशन ग्राउंड में आरएसएस राष्ट्रोदय कार्यक्रम बेहद सफल रहा। आरएसएस प्रमुुख मंच से हिन्दुआें आैर हिन्दुत्व का संदेश दे रहे थे, तो इसी ग्रााउंड के बराबर में एक दरगाह पर कुछ मुस्लिम यहां देश में तरक्की, अमन आैर प्यार बढ़ने के लिए दुआ मांग रहे थे। ये लोग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सदस्य हैं। इनका कहना है कि देश की तरक्की जरूरी है, जिससे हर वर्ग के लोगों की तरक्की हो सके। आरएसएस के कार्यक्रमों के दौरान यहां यह पहला वाकया है, जब मुस्लिमों ने स्वयं सेवकों के साथ-साथ देश की तरक्की आैर अमन के लिए दुआ मांगी हो। साथ ही सुबह से आखिर तक इस संगठन के बैनर तले मुस्लिमों युवकों ने राष्टोदय में आने वाले स्वयं सेवकों ने फूलों के साथ स्वागत किया।

यह भी पढ़ेंः Rashtrodaya Live: देशभक्ति, संस्कृति, समरसता आैर भगवा का नया अध्याय मेरठ से

शहर रंग गया भगवा रंग में

राष्ट्रोदय से पहले आैर कार्यक्रम खत्म होने तक शहर भगवा रंग में रंगा रहा। शहर के कर्इ इलाके एेसे थे, जहां मुस्लिम बाहुल्य आबादी थी। इनके आसपास भी भगवा झंडे लगे गए थे। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सदस्य भी जागृति विहार स्थल पर राष्ट्रोदय कार्यक्रम से पहले बाहर गेट पर खड़े होकर फूलों के साथ आरएसएस कार्यकर्ताआें का स्वागत कर रहे थे। मेरठ की हर प्रमुख सड़क और राष्ट्रोदय कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले मार्गों पर भगवा ध्वज ही दिखाई दिए। शहर के प्रवेश द्वार पर विशाल भगवा द्वार बनाया गया। स्वयंसेवकों का स्वागत करने के लिए जगह-जगह भगवा रंग के होर्डिंग्स लगाए गए थे, हालांकि मैदान को खुला रखा गया। मैदान में भीतर की ओर सफेद और भगवा रंग के परदे लगाए गए है। भगवा ध्वज के साथ ही राष्टीय महापुरूषों के कटआउट भी लगाए गए। चारों ओर माहौल भगवा रंग में रंग गया। राष्ट्रोदय में देशभक्ति, संस्कृति, समरसता का असर था, तो मुस्लिम वर्ग के लोगों भी यही दिखा, जो लंबे समय तक याद रहेगा।

यह भी पढ़ेंः Rashtrodaya Live: अनुशासन अगर देखना है, तो 'राष्ट्रोदय' सबसे बेहतर उदाहरण

यह भी पढ़ेंः राष्ट्रोदयः करीब चार लाख स्वयं सेवकों के लिए खाने के सात लाख पैकेट!

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश