लोकदल का हल्ला बोल कार्यक्रम सफल रहा और अब गांव-गांव जाकर कार्यकर्ता जनता को जागरुक कर रहे है। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान है और आने वाले समय में जनता जवाब देगी। लोकदल के कार्यकर्ता मजबूती से सरकार की नाकामी जनता तक पहुंचा रहे हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राहुल देव, फहीम राजा, मुर्तजा पाशा, जावेद त्यागी, लुकमान, शाहिद आदि मौजूद रहे।