उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी इस फिल्म देखने के लिए यहां पर पहुंचे। जयंत चौधरी ने कहा कि छपाक जैसी फिल्में ही नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देती हैं, ऐसी फिल्मों का विरोध करना सरासर गलत है, जो लोग फिल्म के विरोध करने पर उतारू हैं, उन्हीं को गलत साबित करने के लिए वह फिल्म देखने के लिए आए हैं। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण के जेएनयू में पहुंचने के बाद से कई स्थानों पर उनकी इस फिल्म का विरोध भी किया जा रहा है।