मेरठ महानगर के सावरकर नगर (भगवतपुरा) की सुदर्शन शाखा पर आज नव वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में देश भक्ति के गीत ने मानों इन तमाम स्वंयसेवकों में नई उर्जा भर दी हो। हाथों में भगवा ध्वज और दण्ड लेकर जब सावरकर नगर के स्वयं सेवक भगवतपुरा, लक्ष्मणपुरी, गौरी पुरा, होराम नगर और आलोक विहार कॉलोनी होती हुई भारत माता की जयघोष के नारों के साथ पथ संचलन किया। स्वयंसेवकों ने जब पथ संचलन किया तो संघ के घोष की ध्वनि सुनकर तमाम मौहल्ले के निवासी घरों से निकलकर स्वागत के लिए अपने घरों से बाहर निकल गये तो किसी ने अपने घरों की छतों पर खड़े होकर पुष्प वर्षा करते हुए इन स्वयंसेवकों का स्वागत किया।