31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नमक का उपयोग इस तरह करेंगे, तो हो जाएंगे मालामाल

घर की सुख आैर समृद्धि भी बढ़ाता है नमक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 30 May 2018, 1:03 PM IST

meerut

कर्ज

मेरठ। नमक वैसे तो स्वाद के लिए खाने में डाला जाता है और औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है, लेकिन धार्मिक और सनातन संस्कृति के अनुसार नमक के ज्यातिषीय उपाय करने से यह आपको धनवान भी बना देता है। पंडित कैलाश नाथ द्विवेदी के अनुसार जिस घर में खड़ा नमक बंधा होता है उस घर में सुख-समृद्धि भी खड़ी रहती है। ग्रामीण क्षेत्र में आज भी परंपरा है कि घर से बेटी की शादी के दौरान विदाई करते समय बेटी को खड़े साबुत नमक की थैली भी दी जाती है। नमक का हमारे दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। नमक रहित भोजन अच्छे से अच्छे भोजन को बेस्वाद कर देता है। बड़े-बुजुर्ग मानते हैं की घर में नमक से ही सुख-समृद्धि आती है पूजा-पाठ के दौरान भी खडे़ नमक का प्रयोग किया जाता है। जमीन पर नमक का गिरना शुभ नहीं माना जाता। इससे घर में अपशगुन होने के संकेत मिलते हैं।

यह भी पढ़ेंः रमजान के महीने में आयी इन टोपियों की कीमत जानकार हैरान रह जाएंगे आप

यह भी पढ़ेंः मोदी आैर याेगी सरकार को दी इस पति-पत्नी ने चुनौती, इनका घर टूटने की कगार पर

नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है नमक

खड़े साबुत नमक में बहुत से प्राकृतिक गुण विद्यमान होते हैं जिससे ये घर में छुपी नकारात्मक शक्तियों को दूर करने में मदद करते हैं। पंडित कैलाश नाथ द्विवेदी के अनुसार एक कांच की कटोरी में साबुत नमक (समुद्री नमक) भरें और इस कटोरी को बाथरूम में रखें। इस उपाय से भी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है। घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए पोंछा लगाते समय पानी में थोड़ा नमक मिला लेने और उस पानी का पोछा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। वातावरण की पवित्रता बढ़ती है। घर का आपका बाथरूम अगर ईशान कोण में है तो वहां पर कांच के बर्तन में दरदरा नमक भर कर रखें। 15 दिन बाद बदल दें, पहला टायलेट के सिंक में डाल दें। इससे घर में धनसंपदा में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ेंः पिछले दस वर्षों में वेस्ट यूपी की यह सबसे बड़ी आग, फायर ब्रिगेड भी कम पड़ गर्इ

यह भी पढ़ेंः लड़कियों का यह गैंग रात को साइकिलों पर निकलता आैर महिला पुलिसकर्मियों को इसलिए करता था परेशान

नमक को लेकर यह भी करके देखें

घर में धन का प्रवाह बनाए रखने के लिए कांच का एक गिलास लेकर उसमें पानी और नमक मिलाकर घर के नैऋत्य कोने में रख दें और उस के पीछे लाल रंग का एक कपड़ा रख दे या बल्ब जला दे। जब भी पानी सूखे तो उस गिलास को साफ करके दोबारा नमक मिलाकर पानी भर दें। नमक में अद्भुत शक्तियां होती हैं जो सभी प्रकार के नकारात्मक प्रभावों को नष्ट कर देती हैं। इसके अलावा इससे घर आई दरिद्रता का भी नाश होता है और महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। परिवार के सभी सदस्यों के विचार सकारात्मक होंगे। जिससे उनका मन कार्य में लगा रहेगा। असफलताओं का दौर समाप्त हो जाएगा और सफलताएं मिलने लगेंगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश