रवि कुमार के मामा राजपाल सिंह निशानेबाजी कोच हैं। देश को कर्इ निशानेबाज देने वाली जौहड़ी शूटिंग रेंज उन्ही की ही देन है। किसान परिवार के रवि की एेसी स्थिति नहीं थी कि वह करीब दो लाख रुपये की एयर राइफल भी खरीद लेते। बचपन से ही रवि ने निशानेबाजी शुरू कर दी थी, लेकिन निशानेबाजी महंगा गेम है, इसलिए शुरू में प्रैक्टिस करने में दिक्कतें हुर्इ। असली दिक्कत तब हुर्इ जब उन्हें राज्य आैर राष्ट्रीय स्तर पर १० मीटर एयर रायफल निशानेबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेना था। उसके लिए अच्छी गन की जरूरत थी, लेकिन परिवार के लोगों ने रवि की मेहनत देखते हुए उसके लिए एयर राइफल का इंतजाम कराया। इसके लिए उन्हें पैसा उधार भी लेना पड़ा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कर्इ पदक जीतने वाले रवि ने काॅमनवेल्थ गेम की काफी तैयारी की थी। इस निशानेबाज की उपलब्धि पर घरवालों को काफी बधाइयां मिल रही हैं।