मेरठ. पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से समझौता न कर बसपा और सपा ने एकता का परिचय तो दिया ही, साथ ही राजनीतिक रूप से यह भी जताने की कोशिश कर रहे हैं कि सपा और बसपा दोनों पार्टियां अब भी साथ-साथ हैं। उनके महागठबंधन को कोई नहीं तोड़ सकता। वैसे सपा और बसपा की इस घोषणा से कांग्रेस पर जरा भी असर नहीं पड़ा है। वहीं, सपा और बसपा भले ही महागठबंधन की बातें कर रहे हो, लेकिन ये दोनों दल भी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में अकेले चलो के सिद्धान्त पर चल रहे हैं। इस बारे में पत्रिका सपा और बसपा के दिग्गज नेताओं से बात की तो उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।