मेरठ। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने भाजपा के बूथ मैनेजमेंट को टक्कर देने का प्लान बनाया है। इसके लिए सपा ने मेरठ जिले के कुल 2701 बूथों पर प्रभारी के साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों को 25 सेक्टरों में बांटकर सेक्टर प्रभारी भी नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही मतदाता सूची में नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए कार्यकर्ता क्या मेहनत कर रहे हैं, उसकी समीक्षा के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के दो बड़े करीबी नेता मेरठ आ रहे हैं।