लोकसभा चुनाव में उत्तरी विधानसभा में काम करेगी सपा की ये टीम
आगरा। समाजवादी पार्टी 2019 के चुनाव के लिए जुटी हुई है। पार्टी इस बार नए जोश के साथ मैदान में होगी। सोमवार को फतेहाबाद रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के निर्देश पर उत्तरी विधानसभा के अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, 10 सचिव और 30 वार्ड अध्यक्ष घोषित किए हैं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार, महासचिव गौरव जैन, उपाध्यक्ष किशन यादव, कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके लेटर पैड देकर समाजवादी पार्टी से निष्ठा लगन से कार्य करने की शपथ दिलाई। महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा उत्तर प्रदेश के अंदर जो विकास किए गए, उसी से प्रभावित होकर जिस तरह से समाजवादी पार्टी से यूथ की भागीदारी जिस तरह से बढ़ रही है। उससे निश्चित ही यह साबित हो गया है कि आने वाले आगामी चुनाव 2019 में लोकसभा में भाजपा का पतन होना निश्चित है। जिस तरह भाजपा में 2014 में केंद्र सरकार ने झूठे वादे देकर युवाओं को गलत राह पर भटकने को मजबूर कर दिया और उनको रोज़गार देने की जगह पकोड़ा बेचने की सलाह दी। अब देश का यही युवा भाजपा को अर्श से फर्श पर लाने का काम करेगा।
ये लोग हुए शामिल उत्तरी विधान सभा के पदाधिकारी महासचिव राकेश गौतम, पवन प्रजापति, रिंकू रजावत, किशन कुशवाह, रवि सत्संगी, राजपाल कुशवाह, कार्तिक उपाध्याय, मुनेंद्र सिंह, रूप सिंह, रवि कश्यप, मनोज कुमार, अभिषेक कुशवाह, विनोद कुमार शामिल हुए हैं।