3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाजवादी पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने कर दिया ऐसा कांड कि वरिष्ठ नेताओं को देना पड़ा दखल

लोकसभा चुनाव की तैयारियों जुटी समाजवादी पार्टी। कार्यकर्ताओं ने कर दिया यह कांड।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 21 Jun 2018, 2:23 PM IST

मेरठ। आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने पूरी तरह गंभीरता पूर्वक तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोकसभा चुनाव में उसका मुख्य फोकस मतदाता सूची और बूथ मैनेजमेंट पर होगा। मतदाता सूची में सुधार के लिए जिले के 2701 बूथों पर पार्टी अपने बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) तैनात करेगी तथा विधानसभा क्षेत्र को सेक्टरों में बांट कर प्रभारी भी तैनात करेगी।

यह भी पढ़ें-2019 के चुनाव में पीएम मोदी के रथ का सारथी बनेगा ये युवा, अमरीका से लौटा है भारत

जिला कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक में जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि मतदाता सूची के लिए गहन पुनरीक्षण अभियान चलेगा। साथ ही 19 से 29 जून तक मतदाताओं को आने वाली परेशानियों से संबंधित सुझाव मांगे जाएंगे। चार जुलाई को जिला निर्वाचन कार्यालय इन सभी समस्याओं का निस्तारण करेगा। मेरठ जिले में कुल 2701 बूथ हैं। पार्टी प्रत्येक बूथ पर अपने एजेंट बनाएगी तथा सातों विधानसभा क्षेत्रों को सेक्टरों में बांटा जाएगा। इनके प्रभारी भी नियुक्त किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-नाराज होकर इस भाजपा नेता ने दे दिया इस्तीफा, लगाए ये आरोप, लखनऊ तक मची खलबली

पार्टी के बीएलए निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से संपर्क कर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराएंगे। बैठक में मतदाता सूची मैनेजमेंट सहित 10 सूत्रीय एजेंडे पर गंभीरता पूर्वक काम करने की सहमति बनी। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने किया। इस बैठक में शहर विधायक रफीक अंसारी, पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान, विजय सिंह पाल, आदिल सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

यह भी देखें-ईद पर लड़कों से गले मिलने वाली लड़की की बढ़ी मुश्किलें,मुस्लिम धर्म गुरुओं ने जताई नाराजगी

बैठक के दौरान वरिष्ठ नेताओं के संबोधन से पूर्व कुछ कार्यकर्ताओं ने मोबाइल से फोटो खींचना शुरू कर दिया। जिसके लेकर विवाद हो गया। इसी बीच जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के समर्थक अपने-अपने हिसाब से नेताओं को बुलाकर कुर्सी पर बैठाकर फोटो खींचने लगे। इसी बीच पद व वरिष्ठता को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इस बात पर हुआ कि हर किसी को कुर्सी पर बैठाकर उनका फोटो नहीं खींचा जाना चाहिए। यह झगड़ा गाली-गलौज में बदल गया। हालांकि वरिष्ठ नेताओं के दखल के बाद कार्यकर्ता शांत हुए।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश