
अतुल प्रधान की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, संगीत सोम ने दायर की याचिका
सरधना से विधायकी का चुनाव जीते सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। यह चुनौती भाजपा के हारे प्रत्याशी और पूर्व विधायक संगीत सोम ने दी है। भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। जिसमें कहा है कि सरधना विधायक अतुल प्रधान ने नामांकन के दौरान जो हलफनामा दाखिल किया है वह अवैध है।
विधायक अतुल प्रधान ने नामांकन दाखिल करते समय निर्वाचन आयोग से तथ्य छुपाए हैं। इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद अब विधायक अतुल प्रधान से साक्ष्य मांगा गया है। जिसका जवाब विधायक अतुल प्रधान को तय समय में देना होगा। भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक संगीत सिंह सोम ने सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान की विधायकी वैधता को चुनौती दी है।
आज पूर्व विधायक संगीत सोम की दायर याचिका पर उनके अधिवक्ता ने बहस की। जिसमें उन्होंने कहा कि सरधना से विधायक अतुल प्रधान ने चुनाव अधिकारी को झूठा हलफनामा दाखिल करके चुनाव जीता है। कोर्ट में कहा गया है कि सपा विधायक अतुल प्रधान ने अपने नामांकन के दौरान जो हलफनामा दाखिल किया था उसमें दर्ज 11 आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई है। बता दें कि पूर्व विधायक संगीत सोम और सपा विधायक अतुल प्रधान के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंदिता काफी पुरानी है। सपा विधायक अतुल प्रधान इससे पहले भी सरधना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था। इस बार सपा और रालोद गठबंधन के चलते समीकरण उनके पक्ष में बने तो वो चुनाव जीतने में कामयाब हो गए।
Published on:
07 May 2022 11:53 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
