मेरठ। अब बैंकों की सुविधाएं खाता खुलवाने,लाकर में जेवर रखने या रूपये का लेनदेन तक ही सीमित नहीं रहेंगी। बैंकों में अब आधार कार्ड भी बनाए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने सभी बैंकों को निर्देश जारी किए हैं। पंजाब नेशनल बैंक, आेरिएंटल बैंक आफ काॅमर्स, एसबीआई की महानगर में कई ब्रांचों में यह सुविधाएं तो बकायदा शुरू हो चुकी हैं। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है और आप उसे बनवाने के लिए प्रयासरत हैं, तो इसके लिए आपको आधार कार्ड बनवाने के लिए अपनी नजदीकी शाखा में जाना होगा। आधार कार्ड की सुविधा बैंक में ही मिलेगी और वह भी नजदीकी शाखा में। जिस बैंक की नजदीकी शाखा आपके घर के पास है। आप उसे वेबसाइट पर सर्च कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि वहां पर आधार कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध है या नहीं। बैंकों में सहायता के लिए आधार कार्ड काउंटर खोल दिया गया है।