उल्लेखनीय है कि मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के मामले में खेकड़ा पुलिस जांच कर रही है। बागपत आने से इनकार के बाद विवेचक एसपी सिंह ने लखनऊ पहुंचकर मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह के बयान दर्ज किए हैं। सूत्रों के अनुसार सीमा सिंह ने अपने बयान में कहा है कि यह हत्या प्रशासनिक और राजनीतिक गठजोड़ के चलते हुई है। इसमें सुनील राठी का एक मोहरे के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह, रिटायर्ड सीओ के बेटे प्रदीप सिंह समेत कई बड़े लोगों ने शासन-प्रशासन के साथ मिलकर इस पूरी साजिश को रचा है। सीमा सिंह ने अपने बयान में कहा है कि 16 जुलाई 2018 को अपने पति को न्याय दिलाने के लिए उनका बयान पटियाला हाउस कोर्ट में दर्ज होना था। राजनीतिक और अपराधिक विरोधियों को लग रहा था कि मेरे पति बरी हो जाएंगे, लेकिन उससे पहले ही साजिश रचकर उनकी हत्या करा दी गई।