2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सीना की शेरनी’ के इस कारनामे ने वन विभाग की बोलती बंद कर दी, जरूर पढ़िए यह रोचक कहानी…

वन विभाग की टीम से कर्इ बार शिकायत कर चुकी थी, दहशत में जी रहा था परिवार  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 10 May 2018, 9:52 PM IST

meerut

मेरठ। मेरठ देहात के मवाना क्षेत्र के गांव सीना में गुरुवार को महिला सईदा खातून ने अपनी बहादुरी से निश्चित ही पुरूषों की बोलती बंद कर दी। हुआ एेसा कि सईदा के घर के पीछे खेत में पिछले दो-तीन महीनों से अजगर दिखाई दे रहा था। अजगर भी कोई छोटा नहीं बल्कि 10 फीट लंबा। इस बात की शिकायत उन्होंने वन विभाग से की थी, लेकिन वन विभाग ने इस मामले में कोर्इ कार्रवार्इ नहीं की आैर न ही विभाग की टीम अजगर को पकड़ने आयी। इससे सईदा का परिवार विशेषकर छोटे बच्चे डर व दहशत के साये में रहे थे।

यह भी पढ़ेंः हे राम! सौ करोड़ के कर्जदार की सम्पत्ति की नीलामी में भी हो गया घोटाला

यह भी पढ़ेंः बसपा के पूर्व विधायक पर लगी रासुका के बाद मेयर पत्नी ने भाजपा नेताआें आैर अफसरों पर लगाए ये गंभीर आरोप

बच्चों को आज दिखार्इ दिया था अजगर

दरअसल, घर की छत से बच्चों ने एक बार फिर जब अजगर को देखा तो उन्होने सईदा को बताया जिस पर सईदा व उनके परिवारवालों ने फिर वन विभाग को अजगर के होने की जानकारी दी, लेकिन जब घंटों तक वन विभाग की टीम मौके पर नही पहुंची, तो इसी बीच वहां पर ग्रामीणों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। इस पर सईदा खातून ने स्वयं ही अजगर को पकड़ने की ठानी तथा एक बड़ा बोरा लेकर परिवार के सदस्यों के साथ घर के पीछे पहुंच गई तथा उसने काफी मशक्कत के बाद अजगर को पूंछ से पकडकर उसे बिल से बाहर निकाला तथा बाद में उसे बोरे में बंद कर दिया। सईदा की इस बहादुरी को देखकर गांव वालों ने ‘सीना की शेरनी’ कहते हुए उसकी बहादुरी की खूब प्रशंसा की। वहीं अजगर के पकड़े जाने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा बोरे में बंद अजगर को अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ेंः भाजपा विधायक पर वोटों की खरीद-फरोख्त के आरोप, ग्रामीण अब करेंगे इस पर महापंचायत

यह भी पढ़ेंः हार्इटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो किसानों की मौत

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश