दरअसल, सलीम नाम का यह सिपाही मेरठ के मवाना में दूसरा निकाह करने आया था, पहली पत्नी ने हापुड़ जिले में इस सिपाही के खिलाफ मुकदमा लिखवा रखा है। इसके बावजूद बिना तलाक दिए सलीम दूसरी शादी रचाने के ख्वाब देख रहा था। जैसे ही बारात शादी के लिए मवाना पहुंची। हालांकि पहले सलीम अपनी पहली पत्नी को देखकर आगबबूला हो गया आैर उसके साथ उसने मारपीट शुरू कर दी, लेकिन पहली पत्नी के मायके वालों ने हमला कर दिया और बीच सड़क पर ही दूल्हा बने सिपाही सलीम की जमकर पिटाई की।