दरअसल, गंगानगर में न्यू शिवलोक काॅलोनी अम्हेड़ा के रहने वाले प्रदीप कुमार सेना में तैनात हैं। फिलहाल उनकी तैनाती दार्जलिंग में है। वहीं घर में उनकी पत्नी मंजू रहती हैं। बताया जा रहा है कि मंजू 17 जून को अपनी ससुराल मुजफ्फरनगर गई हुई थीं। इसी बीच अज्ञात चोर उनके घर से स्कूटी, कपड़े, ज्वेलरी समेत करीब सात लाख रुपये का सामान ले गए। मंजू ने घर लौटने के बाद गंगानगर थाने में इसकी एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन चार माह बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी।