कंपनी ने इसकी सूचना भी थाना लिंक रोड पुलिस को दी, जिसके आधार पर थाना अध्यक्ष लक्ष्मी चौहान ने पिछले मंगलवार को राजीव सचान और उसके साथी आमिर को गिरफ्तार कर लिया। लक्ष्मी चौहान की टीम ने आरोपियों कब्जे से 1 करोड़ 15 लालच रुपए बरामद किए, लेकिन पुलिस ने फर्द में मात्र 45 लाख 81 हजार 500 की बरामदगी दिखाई। यानी कुल 70 लाख रुपए की गड़बड़ी साफ तौर पर सामने आई।