कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं जया प्रदा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त किए बिना किसी भी राष्ट्र-समाज का सम्पूर्ण विकास नहीं हो सकता है। प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को समाज में बराबरी दिलाने के साथ ही सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रहे हैं। जो लोग महिलाओं का अपमान कर रहे हैं, उनको मुंहतोड़ जवाब देना चाहिये। अब चुप रहने से काम नहीं चलेगा। उत्तर प्रदेश में भी प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं की सुरक्षा व कल्याण के लिये तमाम सरकारी योजनाओं को लागू करवा रहे हैं। इनसे न सिर्फ महिलाओं में विश्वास जागा है, बल्कि वे आत्मनिर्भर भी हुई हैं।