अतुल ने सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक पर निशाना साधा और सपा ने छात्रा को पार्टी स्तर से भी आर्थिक मदद कराने का आश्वासन दिया। वहीं, इससे पहले सोमवार को भाजपा सांसद डॉ. संजीव बालियान और रविवार को विधायक संगीत सोम ने भी पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया। संगीत सोम ने अस्पताल का जो भी खर्च था, उसमें परिवार की मदद कराई। छात्रा को सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।