26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP के इस शहर में विहिप नेताओं पर हुई सरेआम फायरिंग, क्षेत्र में तनाव

मवाना में विहिप नेताओं पर सरेआम फायरिंग के बाद कार्यकर्ताओं ने थाना में किया हंगामा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Nov 2018, 10:54 AM IST

Meerut

UP के इस शहर में विहिप नेताओं पर हुई सरेआम फायरिंग, क्षेत्र में तनाव

मेरठ. मेरठ में रविवार को सरधना में नाम पूछकर मारपीट करने के बाद सांप्रदायिक तनाव का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि दूसरी तरफ मवाना में विहिप नेताओं पर सरेआम फायरिंग का मामला सामने आने से मवाना में तनाव फैल गया है। वारदात के बाद विहिप कार्यकर्ताओं ने थाना में हंगामा करते हुए चेतावनी दी है।

3 साल की बच्ची से रेप के प्रयास के बाद दो समुदायों में संघर्ष, पथराव में 3 घायल, तनाव के चलते पुलिस फोर्स तैनात

मवाना क्षेत्र में सोमवार की शाम दो हमलावरों ने बाइक से जा रहे विश्व हिन्दू परिषद् के दो नेताओं पर फायरिंग कर दी। खुद को घिरता देख हमलावर अपनी बाइक पर छोड़कर भाग खड़े हुए। घटना से गुस्साए विहिप कार्यकर्ताआें ने मवाना कोतवाली का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। बता दें कि मवाना निवासी सौरभ चौधरी विहिप के प्रखंड संयोजक हैं। सोमवार की शाम करीब 4.30 बजे वह विहिप के नगर संयोजक आयुष शर्मा के साथ टीकरी से मवाना जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। खुद को ग्रामीणों से घिरता देख हमलावर बाइक छोड़कर खेतों के रास्ते भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी के बाद इंस्पेक्टर मवाना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की बाइक को कब्जे में ले लिया।

फिल्म अभिनेता नसीरूद्दीन शाह की बहनों से भाजपा एमएलसी के पति और बेटी ने की लाखों की ठगी

घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए दर्जनों विहिप कार्यकर्ताओं ने मवाना थाने पर हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर एसएसपी अखिलेश कुमार ने विहिप नेताओं से फोन पर बात करते हुए आरोपियों का पता लगा उनके खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत किया। विहिप नेताओं ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। विहिप के सुदर्शन चक्र ने चेतावनी दी है कि हमलावरों को पुलिस जल्द से जल्द पकड़े। उन्होंने कहा कि इधर पिछले कई दिनों से हिन्दू संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों पर लगातार हमले हो रहे हैं, जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए। आखिर ये हमले करवा कौन रहा है। वहीं एसएसपी अखिलेश कुमार ने सीओ मवाना को आदेश दिया है कि वे जल्द से जल्द हमलावरों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कराएं।

इंदिरापुरम इलाके में स्थित एक फ्लैट में दंपत्ति का शव हुआ बरामद, पुलिस जांच में जुटी, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग