2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना काल के बाद एक बार फिर लौटी होटल व्यवसाय की मुस्कान, 1 जनवरी तक फुल हुए होटल और फार्म हाउस

कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो साल से मंदी की मार झेल रहे होटल और फार्म हाउस व्यवसाय इन दिनों खिलखिला रहा है। 15 नवंबर के बाद से शुरू हो रहे सहालग सीजन के चलते मेरठ के सभी होटल और फार्म हाउस बुक हो चुके हैं। यहां तक कि 1 जनवरी 2022 तक भी होटलों और फार्म हाउस में जगह नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 11 Nov 2021, 6:00 PM IST

hotel_and_banquet_hall.jpg

मेरठ. कोविड के बाद मंदी की मार झेल रहे होटल व्यवसाय ने अब रफ्तार पकड़ ली है। इस साल सहालग के मौके पर अभी से होटल कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कुराहट दिख रही है। आगामी 15 नवंबर से शुरू हो रहे सहालग के दौर में आगामी दो महीने तक किसी भी होटल या फार्म हाउस में जगह नहीं है। मेरठ ही नहीं एनसीआर के अधिकांश होटल और फार्म हाउस फुल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें : रेलवे रिजर्वेशन करवाने या टिकट लेने से पहले हो जाए सतर्क, वरना हो सकती है जेल

होटल उद्योग से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि सहालग का मौसम होटल उद्योग के लिए संजीवनी साबित होगा। पिछले दो वर्षों से थमा होटल कारोबार अब पटरी पर लौटेगा। सिर्फ होटल ही नहीं गिने-चुने लॉन और बैंक्वेट हाल में भी अब बुकिंग खाली नहीं है। करीब 90 फीसदी होटल और फार्म हाउस बुक हो चुके हैं। होटल व्यावसाय से जुड़े और मेरठ व्यापार संघ के महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि 15 नवंबर से 1 जनवरी 2022 के बीच महानगर के सभी होटल और फार्म हाउस बुक हो चुके हैं। जाडे़ में पड़ रहे सहालग को लेकर बैंक्वेट हाल और खुले लान की बुकिंग भी पूरी हो चुकी है।

मेरठ में होटल, लॉन और बैंक्वेट हाल

ए और बी ग्रेड के प्रमुख होटलों की संख्या करीब- 110

होटल के लॉन- 170

बैंक्वेट हॉल-1500

मेरठ में फार्म हाउस -150

विपुल सिंघल ने बताया कि आने वाले दो महीने निश्चित तौर पर होटल कारोबार को रफ्तार देगी। इसकी शुरुआत 15 नवंबर से हो रही है। 15 दिसंबर से सभी प्रमुख होटलों की बुकिंग लगभग पूरी हो चुकी है। कोविड के बाद थमा होटल उद्योग अब रफ्तार पकड़ेगा।

उन्होंने कहा कि होटल उद्योग पुराने घाटे की भरपाई तो करेगा ही आगे भी बढ़ेगा। शहर के 90 फीसद से अधिक बैंक्वेट हाल और फार्म हाउसों की बुकिंग हो चुकी है। कोविड को लेकर चल रही दिक्कतें भी दूर हो चुकी हैं। साथ ही वैक्सीनेशन भी बहुत तेजी से आगे बढ़ चुका है जिससे संक्रमण की आशंका बहुत कम हो गई है। फिर भी कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए व्यवसाय की बुकिंग हो रही है। टेंट आदि चीजों के लिए भी लोग तारीख निकाल कर बुकिंग करा चुके हैं।

यह भी पढ़ें : असिस्टेंट प्रोफेसर को दहेज में मिला चेक हुआ बाउंस तो पत्नी को उतार दिया मौत के घाट

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश