मेरठ। कार्रवार्इ के लिए कैंट के बंगला नंबर 210 बी में कैंट बोर्ड आैर प्रशासन की संयुक्त टीम जब पहुंची, तो यहां हल्ला मच गया। यहां रह रहे लोगों में खलबली मच गर्इ, इसके बाद शोर मच गया कि कैंट बोर्ड की टीम कार्रवार्इ करने आ गर्इ है। इसी हल्ले में वृद्ध श्रीमती बाला की तबियत खराब हो गर्इ। अासपास के लोग उन्हें हाॅस्पिटल ले गए आैर वहां उन्होंने आखिरी सांस ली। मृतक बाला के बेटे पवन गर्ग ने कहा कि वह बोर्ड के खिलाफ कानूनी कार्रवार्इ करेंगे। उनकी मां की मौत का कारण कैंट बोर्ड है। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि महिला की मौत का कारण कैंट बोर्ड की कार्रवाई है। बोर्ड टीम को पहले 210 बी परिसर में रह रहे लोगों को विश्वास में लेना था। इसके बाद व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया आैर बोर्ड की कार्रवार्इ को रुकवा दिया। परिसर में जिन लोगों के घर हैं, उनमें से कुछ लोग यहीं की दुकानों पर व्यवसाय भी करते हैं। इन दुकानों पर यहां सील लगाने टीम पहुंची थी।