बीती देर रात इस शोरूम में चोरों ने ताले तोड़ दिए और इसके भीतर घुस गए। चोरों ने आराम से शोरूम के भीतर कीमती कपड़ों और जींस, टीशर्टस इत्यादि को बड़े-बड़े थैलों में भर लिया। इसके बाद जैसे ही वे थैलों को उठाकर ले जाने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान बाहर पुलिस का हार्न बजने लगा। शोरूम के भीतर घुसे चोर चोरी का पैक सामान छोड़कर भाग खड़े हुए। शोरूम को पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया। अंदर और बाहर पुलिस ने तलाशी ली, लेकिन कोई नहीं मिला।