31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रा को गंभीर रूप से घायल करने के बाद बेकाबू ट्राले से बचे कर्इ कांवड़िए, इसके बाद उन्होंने हाइवे पर यह किया

कांवड़ियों को समझाते अफसर, काफी देर बाद गंतव्य की आेर रवाना हुए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 1 Aug 2018, 2:38 PM IST

meerut

छात्रा को गंभीर रूप से घायल करने के बाद बेकाबू ट्राले से बचे कर्इ कांवड़िए, इसके बाद उन्होंने हाइवे पर यह किया

मेरठ। बेकाबू ट्रॉले ने सड़क किनारे खड़ी छात्रा को कुचल डाला। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद चालक ने ट्रॉले का दौड़ा दिया और कई कांवड़िए भी चपेट में आने से बचे। गुस्साए क्षेत्रवासियों और कांवड़ियों ने सड़क पर जाम लगाकर घंटों हंगामा किया। कांवड़ियों के जाम लगाने की सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मेरठ जब आलाधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो वे घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। कांवड़ियों ने सड़क पर ही अपने गमछे रखकर वहीं धरना देना शुरू कर दिया। जिससे रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गर्इ।

यह भी पढ़ेंः कांवड यात्रा 2018: इंद्रदेव ने खोल दी कांवड़ मार्ग तैयार कराने वाले अफसरों की पोल

छात्रा के पैरों पर चढ़ा गया ट्राला

जानकारी के अनुसार मोहिउद्दीनपुर निवासी प्रदीप की पुत्री मुस्कान मोहिउद्दीनपुर स्कूल में 12 वीं की छात्रा है। बताया जाता है कि दोपहर को वह अन्य कुछ छात्राओं के साथ मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल के निकट खड़ी थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने मुस्कान को टक्कर मार दी। ट्रॉले के पहिए मुस्कान के दोनों पैरों से उतर गए और उसके पैर बुरी तरह से कुचल गए। घटना के बाद चालक ने ट्रॉले की गति बढ़ाते हुए उसे दौड़ा दिया। जिसके चलते सड़क किनारे बैठे कई कांवड़िए भी ट्रॉले की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। खुद का घिरता देख चालक ट्रॉला छोड़कर मौके से फरार हो गया। गुस्साए क्षेत्रवासियों और कांवड़ियों ने ट्रॉले में जमकर तोड़फोड़ करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। उधर, घायल छात्रा को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ेंः कांवड़ यात्रा 2018: कावंड़ लाने में इन नियमों का रखें ख्याल, इनमें हुर्इ चूक तो नहीं मिल पाएगा तप का लाभ

कांवड़ियों को समझाकर जाम खुलवाया

जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद लोग घटनास्थल पर डिवाइडर बनाए जाने की मांग पर अड़ गए। काफी देर चले हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने सड़क पर डिवाइडर बनाए जाने का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। हादसे में घायल मुस्कान की हालत गंभीर बनी है। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए दिल्ली रोड पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश