
मेरठ. दिल्ली से चोरी की कार लेकर मेरठ के सोतीगंज कबाड़ी बाजार बेचने आ रहे एक 25 हजार के इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर को साथी समेत पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वाहन चोर के पास से एक कार और असलाह बरामद हुआ है।
थाना ब्रह्मपुरी पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर मोहद्दीनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दिल्ली की तरफ से दो गाड़ी आती दिखाई दी। जब उन्हें रोकने का इशारा किया गया तो गाड़ी में बैठे बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करते हुए फायरिंग कर दी। बदमाशों के भागने के दौरान एक गाड़ी पेड़ से टकराकर छतिग्रस्त हो गई और बदमाश फायरिंग करते हुए दूसरी गाड़ी से भाग गए। पुलिस ने पीछा करते हुए बिजली बम्बा बाइपास पर गाड़ी की घेराबंदी कर दी। इस दौरान बदमाशों ने फिर से पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लग गई। जबकि घायल बदमाशों के दो साथी फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहे। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाश को अवैध हथियार, चोरी की स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया गया।
दोनों बदमाश बेहद शातिर किस्म के शातिर वाहन चोर हैं। इनके विरूद्ध जनपद मेरठ तथा गाजियाबाद व दिल्ली आदि स्थानों पर कई थानों में अपराधिक मामले पंजीकृत हैं। साकिब उर्फ गद्दू थाना ब्रह्मपुरी मेरठ, थाना लिसाड़ी गेट तथा नोएडा से वांछित हैI जबकि मोहम्मद सायम उर्फ कुतिया पुत्र अय्यूब निवासी सोती गंज, थाना- सदर बाजार, जिला मेरठ को अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों के फरार साथियों के नाम अजरुद्दीन उर्फ अज्जू पुत्र महबूब निवासी सोतीगज, थाना सदर बाजार और राशिद उर्फ काला पुत्र शोकिन निवासी समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट मेरठ है।
Published on:
04 Nov 2020 11:48 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
