मेरठ. थाना दिल्ली गेट क्षेत्र के केसर गंज मंडी में एक नमक व्यापारी के सिर गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली कहां से आई और किसने चलाई यह घटना पहेली बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह नमक कारोबारी के साथ धूप में खड़े थे। इतने में नमक व्यवसायी के सिर से खून निकलने लगा। खून निकलता देख सभी लोग हैरान हो गए। इसके बाद आसपास के लोग उनको अस्पताल ले गए। अस्पताल में जब चिकित्सकों ने सिर का सिटी स्कैन किया तो उसमें गोली धंसी हुई नजर आई। चिकित्सकों ने इसकी जानकारी व्यापारी के परिजनों को दी है।