मेरठ. यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम (UP Board Result 2020) आने में कुछ ही समय शेष है। यही वजह है कि 10वीं (10th Class Result) और 12वीं (12th Class Result) के परिक्षार्थियों की धड़कने तेज हाे गईं हैं। साइबर कैफे पर छात्रों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। जहां साइबर कैफे संचालकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन करने की सलाह दी जा रही है। बता दें कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट यूपी बोर्ड की वेबसाइट यूपी रिजल्ट्स डॉट निक डॉट इन (upresults.nic.in) पर देखा जा सकता हैं। वहीं, रिजल्ट आने से पहले विभाग ने भी अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। शिक्षा विभाग मंडल में टॉप आने वाले 40 मेधावियों को सम्मानित करेगा, जिनमें सेे 20 हाईस्कूल और 20 इंटरमीडिएट के होंगे।