पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को अपना पांचवां बजट पेश किया। मुख्यमंत्री योगी ने मेरठ समेत पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश को सौगात दी है, जिसमें मेरठ में सरधना के सलावा और कैली गांव में 95 एकड़ जमीन पर बनने वाले खेल विवि के लिए 20 करोड़ रुपए दिए हैं। इसके अलावा दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस यानी रैपिड रेल के लिए कॉरिडोर निर्माण के लिए 1326 करोड़ रुपए दिए हैं।