1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी पर दिया विवादित बयान, मच सकता है बड़ा बवाल

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को भी किया संबोधित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 15 Apr 2018, 7:26 PM IST

meerut news

मेरठ।मेरठ पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर बोलते हुए एक विवादित बयान दिया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस इटालियन गांधी के पद चिन्हों पर चल रही है। जबकि भाजपा महात्मा गाधी के पदचिन्हों पर चल रही है।यहीं वजह है कि यूपी में भाजपा की सरकार आने के बाद से अपराध कम होने के साथ ही शिक्षा स्तर में भी बड़ा सुधार आया है। इस दौरान उन्होंने सपा आैर बसपा के साथ आने पर भी चुट्की ली। जिस पर उन्होंने कहा कि सभी पक्षियों की एकजुटता सीता स्वयंबर से मिलती है।दरअसल उन्होंने यह सब बातें मेरठ में एक विश्वविद्यालय के फाउंडर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बात की।

यह भी पढ़ें-यूपी के इस शहर में एक साथ दर्जन भर बंदरों की रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप

मेरठ में बच्चों को भी किया संबोधित

यूपी के डिप्टी सीएम डाॅ दिनेश शर्मा रविवार को आइआइएमटी विश्वविद्यालय के फाउंडर्स-डे पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। यहां उन्होंने दीप जलाकर शुभारंभ किया। इसके साथ ही इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने अपने 23वें स्थापना दिवस पर करीब दो करोड़ की छात्रवृत्ति प्रदान की। स्थापना दिवस पर डिप्टी सीएम ने शिक्षकों व छात्र-छात्राआें को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार की इच्छाशक्ति से ही नकल विहीन परीक्षा संभव हो पाई। सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया। उन्होंने सरकारी स्कूलों में शिक्षा स्तर को सुधारने की बात कहते हुए शिक्षकों को भी नसीहत दी। साथ ही कहां कि पहले जमाने में शिक्षक बनने पर समाज में एक अलग ही इज्जत होने के साथ ही अपने आप को गर्व महसूस होता था। लेकिन अब शिक्षक का स्तर गिरा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्किल डवलेपमेंट कोर्स शुरू किए जाएंगे। जिससे विदेशों में भी भारतीय छात्र नाम रोशन कर सकें।

यह भी पढ़ें-बदमाशों ने अब इस बैंक के एटीएम को बनाया निशाना, नहीं निकाल सके रुपये

कुछ शक्तियां समाज को बांटने में जुटी

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश में कुछ जातिवादी और अलगाववादी शक्तियां देश आैर समाज को बांटने का प्रयास कर रही है। लेकिन वह अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो सकती। वहीं डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराध को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करती। इस दौरान उन्होंने उन्नाव कांड पर बोलते हुए कहा कि उन्नाव कांड पर पर तुरंत कार्रवार्इ कर प्रदेश सरकार ने दूसरों के लिए मिसाल पेश की है। अब सीबीआई जांच रिपोर्ट आने के बाद संगठन स्तर पर भी निर्णय होगा। अंत में उप मुख्यमंत्री ने सपा आैर बसपा पर एक व्यंग कसते हुए कहा कि यह कहानी सीता स्वयंबर से मिलती है। जहां सभी दुश्मनों ने धनुष उठाने के लिए हाथ मिलाया था।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश