2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस शहर में एक ही दिन में रहस्यमयी तरीके से हुर्इ 12 बंदरों की मौत

गांव में छत आैर गली में पड़े मिले बंदरों के शव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 15 Apr 2018, 2:57 PM IST

noida news

नोएडा।एजुकेशन हब के नाम से देश में अपनी अलग पहचान बनाने वाले ग्रेटर नोएडा स्थित रबूपुरा कस्बे में एक ही दिन में रहस्यमयी परिस्थितियों में 12 बंदरों की मौत हो गर्इ। एक दिन में अचानक इतने बंदरों की मौत से कस्बे के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं ग्रामीणों में बंदरों की मौत की खबर के बाद से तरह-तरह की चर्चा चल रही हैं। हालांकि बंदरों की मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। उधर इस मामले में पुलिस भी जांच में जुट गर्इ है।

यह भी पढ़ें-हार्इटेक शहर में दिनदहाड़े हुर्इ पुलिस आैर बदमाशों के बीच मुठभेड़,एक बदमाश घायल

इस जगह संदिग्ध परिस्थिती में हुर्इ बंदरों की मौत

रबूपुरा कस्बा स्थित मोहल्ला अम्बेडकर नगर व फूलबिहार काॅलोनी में शनिवार को संदिग्ध परिस्थतियों में 12 बंदरों की मौत हो गई। शुरुआत में बंदर की मौत की ओर लोगों का कोई ध्यान नहीं गया। लेकिन शनिवार शाम तक मृतक बंदरों की संख्या करीब एक दर्जन होने का पता लगाते ही। गांव वालों में हल चल शुरू हो गर्इ। बंदरों के शव गांव में नाली, घरों की छत आैर रास्ते में पड़े मिले। अचानक बंदरों के शवों को पड़ा देख लोगों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें-बदमाशों ने अब इस बैंक के एटीएम को बनाया निशाना, नहीं निकाल सके रुपये

यह भी जतार्इ जा रही आशंका, पुलिस को नहीं जानकारी

वहीं एक के बाद एक बंदरों के मिले शवों से कुछ ग्रामीणों में चर्चा है कि बंदरों को किसी ने जहर दिया। जिसे उनकी मौत हुर्इ। वहीं, कुछ ग्रामीण बंदरों मे रहस्यमीय बीमारी के कारण मौत होने की बात कह रहे हैं। हालांकि, बंदरों की मौत कैसे हुई, इसकी कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं हो सकी है। वहीं इस मामले में किसी ने पुलिस आैर एनजीआे को कोर्इ सूचना नहीं दी। जिसके चलते पुलिस के पास से इससे संबंध में कोर्इ जानकारी नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश