
हापुड़।यूपी के हापुड़ जिले में पिलखुवा के एन एच 24 स्थित इंडियन बैंक की निजामपुर ब्रांच की पास स्थित एटीएम पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने एटीएम बूथ का शटर तोड़कर मशीन से रुपया निकालने का प्रयास किया। इसके लिए बदमाशों ने मशीन से लेकर उसमें लगे सीसीटीवी कैमरे को बुरी तरह क्षतीग्रस्त कर दिया। हालांकि गनीमत रही कि इसके बावजूद बदमाश रुपया नहीं निकाल सकें। वहीं सुबह होते ही एटीएम बूथ का शटरी आैर मशीन को टूटा देख मामले की सूचना पुलिस आैर बैंक अधिकारियों को दी गर्इ। पुलिस एटीएम मशीन लूटने का प्रयास करने आए बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।
इस जगह एटीएम मशीन को लूटने पहुंचे बदमाश
हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली के निजामपुर हाईवे-9 स्थित इंडियन बैंक के एटीएम में चोरी के प्रयास का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी करीब एक वर्ष पूर्व चोरों ने बैंक में भी शटर काट कर चोरी का प्रयास किया था। मगर आसपास में लोगों के जागने की वजह से बदमाश सफल नहीं हो पाए। बीती देर रात फिर चोरों ने एक बार फिर इंडियन बैंक के बराबर में लगे एटीएम बूथ में लूट का प्रयास किया। बदमाशों इस एटीएम का शटर तोड़कर अंदर घुस गए और एटीएम मशीन को खोलने का प्रयास किया एटीएम मशीन नहीं खुलने पर बदमाशों ने उसे तोड़ दिया। गनीमत रही कि बदमाश मशीन में रखे कैश तक नहीं पहुंच सके। रविवार सुबह एटीएम में लूट के प्रयास कि सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस आैर बैंक कर्मचारियों ने कैश को सुरक्षित देख राहत की सांस ली। वहीं इस वारदात ने पुलिस की चौंकसी की पोल खोलकर रखी दी।
इस वारदात ने खोली योगी पुलिस की चौकसी की पोल
वहीं एटीएम में एक साल बाद फिर लूट के प्रयास की दूसरी वारदात ने योगी पुलिस के चौकसी की पोल खोलकर रख दी है। पुलिस द्घारा लाखा अलर्ट रहने की बात करने पर भी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया।बताया जा रहा है।एटीएम बैंक के कुछ ही दूरी पर पुलिस पिकेट भी खड़ी होती है। लेकिन इसके बावजूद बदमाश एेसी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया।
Published on:
15 Apr 2018, 12:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.