2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैंडल मार्च निकाल न्याय की गुहार लगाते हुए सपा नेताआें ने भाजपा पर बोला हमला

उन्नाव आैर आसिफा को न्याय की गुहार लगाते हुए निकाला गया मार्च

2 min read
Google source verification
shamli news

शामली।जम्मू कश्मीर में बलात्कार के बाद की गई मासूम बच्ची आसिफा की हत्या व उन्नाव कांड के गैंगरेप के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग को लेकर कैराना में सपा नेताओं ने द्वारा कैंडल मार्च निकाला। इस कैंडल मार्च में पूर्व सांसद तबस्सुम हसन व सपा नेता अतुल प्रधान समेत सैकड़ों की संख्या में नागरिक मौजूद रहे। सपा नेता अतुल प्रधान ने इस मामले को लेकर दिल्ली के राजघाट में रविवार को कैंडल मार्च निकाले जाने की बात कहीं है। वहीं उन्होंने कैंडल मार्च के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

यह भी पढ़ें-पति ने ये मांग पूरी न होने पर पत्नी को उतारा मौत के घाट

कैंडल मार्च निकालकर की न्याय की मांग

दरअसल आपको बता दें कि यह मामला जनपद शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र का है। यहां पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कैंडल मार्च निकाला। इस कैंडल मार्च में कैराना से पूर्व सांसद तबस्सुम आैर सपा नेता अतुल प्रधान समेत सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया। सपा नेताओं का आरोप था यह सरकारें माताओं बहनों के सम्मान की बात कह कर सत्ता में आई थी, लेकिन इनके वादे खोखले साबित हो रहे हैं। जम्मू कश्मीर कठुआ में 8 वर्षीय मासूम बच्ची आसिफा की गैंग रेप के बाद हत्या कर दी जाती है।

यह भी पढ़ें-एससी-एसटी एक्ट: केंद्र सरकार के पुनर्विचार याचिका पर भीम आर्मी संगठन ने दिया बड़ा बयान

उन्नाव में दुष्कर्म को लेकर विधायक के गिरफ्तारी की मांग की

कैंडल मार्च के दौरान सपा नेताआें ने कहा कि उन्नाव में भाजपा के विधायक के द्वारा एक युवती से गैंगरेप किया जाता है। जिससे सरकार की लापरवाही उजागर होती हैं। सपा नेताओं ने कहा कि दोनों मामलों में आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। यह मार्च कैराना नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ नगर पालिका मार्केट पहुंचा और वहां पर मोमबत्तियां जलाकर सभी ने मृतक आश्रितों को श्रद्धांजलि दी। सपा नेता अतुल प्रधान ने रविवार को दिल्ली के राजघाट पर कैंडल मार्च निकाले जाने की भी बात कही है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग