2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार्इटेक शहर में दिनदहाड़े हुर्इ पुलिस आैर बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल

घायल बदमाश दूसरा साथी हुआ फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 15 Apr 2018, 11:55 AM IST

noida news

नोएडा।यूपी में एनकाउंटर का दौर जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को नोएडा फेस-3 थाना क्षेत्र में सेक्टर- 119 के पर्थला गोलचक्कर के पास एल्डिको अपार्टमेंट के सामने पुलिस वाहनेां की चेकिंग में जुटी थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों और पुलिस के बीच दिनदहाड़े मुठभेड़ हो गर्इ। जिसके बाद एक बदमाश को गोली मारकर घायल कर गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए नोएडा के जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फरार बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस ने कॉम्बिंग की। लेकिन फरार बदमाश का कुछ पता नहींं चल सका है।

यह भी पढ़ें-कैंडल मार्च निकाल न्याय की गुहार लगाते हुए सपा नेताआें ने भाजपा पर बोला हमला

वाहनों की चेकिंग के दौरान दिनदहाड़े हुर्इ मुठभेड़

पुलिस के अनुसार सेक्टर-119 पर्थला गोलचक्कर के पास एल्डिको अपार्टमेंट के सामने चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्धों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो ये भागने लगे जब पीसीआर ने पीछा किया, तो बदमाशों ने पीसीआर पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। क्रॉस फायरिंग में एक महोबा निवासी धीरज कनपुरिया के पैर में गोली लग गई और वो लड़खड़ा के गिर पड़ा। वही अारोपी का दूसरा एक साथी फरार हो गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मुठभेड़ के बाद पुलिस गिरफ्त में आए बदमाश की जानकारी में जुटी है। वहीं पुलिस ने बदमाश के पास से एक बाइक, एक तमंचा, व कुछ कारतूस बरामद किये है।

यह भी पढ़ें-पति ने ये मांग पूरी न होने पर पत्नी को उतारा मौत के घाट

पुलिस गिरफ्त में आए बदमाश की हुर्इ पहचान

पुलिस जांच में पता चला है, कि पकड़े गए बदमाश का नाम धीरज कनपुरिया है, और लूट की आधा दर्जन से ज्यादा घटना को अंजाम दे चुका है। वहीं इसके पास से पुलिस ने एक मोटरसाईकिल, एक देशी तमंचा, व कुछ कारतूस बरामद किये है। वहीं घायल बदमाश धीरज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस उसे अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसके साथी के विषय में पूछताछ कर उसका पता लगाने में जुटेगी।