
बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ ऊर्जा मंत्री ने दिए एेसे आदेश, अब तक किसी ने नहीं दिए थे
मेरठ। पहले बिजली आना खबर होती थी, अब बिजली जाना खबर होती है, क्योंकि योगी सरकार ने बिजली व्यवस्था को काफी हद तक सुधार दिया है। जिला मुख्यालय को 24 घंटे, तहसील को 22 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे विद्युत आपूर्ति सुचारु रुप से मुहैया करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। जल्द ही इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा। हर जिले में बिजली सबंधी मामलों को लेकर एक थाने का गठन होगा। बिजली चोरी करने वालों, विभागीय टीम का विरोध करने वालों व अराजकता फैलाने वालों पर रासुका और गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। यह कहना है यूपी केे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा।
विभागीय समीक्षा बैठक में दिए आदेश
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कार्यालय उर्जा भवन में समीक्षा बैठक हुर्इ। इसमें यूपी केे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा बिजली मुहैया कराने के लिए उन्होंने बिजली चोरी रोकने के सख्त निर्देश दिए। बिजली चोरी करने वालों आैर विभागीय टीम का विरोध करके अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ उन्होंने अफसरों को रासुका, गुंडा एक्ट लगाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सवा साल में हमने सिस्टम को सुधारा है। लक्ष्य के मुताबिक विद्युत आपूर्ति सुचारु रुप से मुहैया कराने की कोशिश जारी है। देश में पौने चार करोड़ घर अंधेरे में हैं। उनमें से पौने दो करोड़ सिर्फ उत्तर प्रदेश के हैं। उन घर तक बिजली पहुंचाना और उन्हें रोशन करना योगी सरकार का लक्ष्य है। प्रदेश में बिजली चोरी सबसे बड़ी समस्या है। उस पर भी काफी हद तक लगाम लग गई है।
प्रदेश में नहीं बिजली की कमी
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली की कमी नहीं है। लोगों को सकारात्मक पक्ष पर भी ध्यान देना चाहिए। पहले जो खस्ता हालत थी उसे सुधारा गया है। राज्य सरकार का काम जमीन पर दिखाई दे रहा है।
Published on:
1 Jul 2018, 9:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.