ज्योतिष डॉ. ललित गर्ग के मुताबिक प्रथम चरण के लिए चार नवंबर को छोड़कर पांच व छह नवंबर को दोनों तारीखें बहुत अच्छी हैं। इनमें भी कुछ विशेष समय में उम्मीदवारों को नामांकन से बचना चाहिए। पांच व छह नवंबर को सुबह ग्यारह बजे से दोपहर 2.38 बजे तक समय बहुत अच्छा है। दोनों दिन दोपहर 2.38 बजे के बाद समय शुभ नहीं है। इसमें नामांकन करने से उम्मीदवार बचें। क्योंकि उम्मीदवार ने नामांकन कब किया, चुनाव में यह तथ्य सबसे ज्यादा मायने रखता है। उनके मुताबिक चार नवंबर शुभ तारीख नहीं है, इसलिए इसमें नामांकन नहीं करना चाहिए। उनके मुताबिक छह नवंबर तक नामांकन के लिए शुभ समय जानने के लिए काफी लोग आए हैं। हालांकि, उनका नाम बताने से उन्होंने मना कर दिया।