31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी पुलिस का दरोगा अपनी भांजी के पति को इसलिए कर रहा परेशान, जानिए यह पूरा मामला

एसएसपी से मिलकर बताया पूरा मामला, सुरक्षा की मांग की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 15 May 2018, 8:53 AM IST

meerut

मेरठ।यूपी पुलिस का एक दरोगा अपनी भांजी के पति को परेशान कर रहा है आैर उसे तरह-तरह की धमकी दे रहा है। भांजी से अलग होने की धमकी दे रहा है। भांजी भी अपने दरोगा मामा से परेशान होकर अपने पति को लेकर एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के पास पहुंची आैर पूरा मामला बता दिया। भांजी ने अपने दरोगा मामा से सुरक्षा की मांग की है। एसएसपी ने इस संबंध में थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ेंः जिसने जीता कर्नाटक का चुनाव, उसकी खुशी नहीं रह पायी बरकरार

यह भी पढ़ेंः सीएम योगी के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, कही इतनी बड़ी बातें

भांजी ने एसएसपी को यह बताया

डालमपुर निवासी मोनिका ने एसएसपी को बताया कि उसने इसी 10 अप्रैल को सोनू से प्रेम विवाह किया था। 19 अप्रैल को कोर्ट मैरिज करने के बाद से वह अपने पति के घर में रह रही है। मोनिका ने बताया कि उसके प्रेम विवाह से नाराज उसके पिता इंद्रपाल और मां उसकी व उसके पति की हत्या की योजना बना रहे हैं। आरोप है कि यूपी पुलिस में उसका मामा भी उसके माता-पिता के साथ इस साजिश में शामिल है। मोनिका ने आरोप लगाया कि उनका दरोगा मामा उनको धमकी दे रहा है। यहां तक कि दरोगा मामा ने यह भी कहा है कि पुलिस से बचना मुश्किल है। वह उसके पति को किसी हत्या, डकैती, लूट या अन्य किसी भी केस में फंसवा देगा। नवविवाहिता ने अपने पति के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की।

यह भी पढ़ेंः शनि जयंती 2018: साढ़े साती हो या ढैया, सर्वार्थसिद्धि योग में शनि देव सिर्फ यह करने से होंगे प्रसन्न, जरूर करें

यह भी पढ़ेंः वेस्ट यूपी में 'मिशन बवाल' में होनी थी दो जातियों के नेताआें की हत्या, दलितों की मदद के नाम पर हो रहे थे ये काम

दरोगा दे रहा यह धमकी

प्रेम विवाह करने वाले इस युगल को लड़की के दरोगा मामा ने भुगत लेने और जहां भी भागना है वहां भाग लेने तक की धमकी दे डाली है। लड़की का आरोप है कि उसका दरोगा मामा एक दिन उनके घर आया और उसके पति से बोला तूने मेरी भांजी से शादी कर अपने जीने का अधिकार खो दिया है। अब तुझे कोई नहीं बचा सकता। आरोप है कि दरोगा मामा ने अपनी भांजी के पति से कहा कि वह अपने बचने के जो उपाय कर सकता हो कर ले। जिसको भी फोन करना है कर ले, लेकिन वह उसको छोड़ेगा नहीं। इतना कहकर दरोगा मामा घर से चला गया तब से बेचारे नवयुगल दंपति दहशत में है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश