18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विक्टोरिया पार्क अग्निकांडः कैंडल मार्च के जरिए मृतकों को दी श्रद्धांजलि

10 अप्रैल 2006 को मेरठ का सबसे बड़ा अग्निकांड, बरसी पर शांति यज्ञ, भंडारा आैर कैंडल मार्च हुआ  

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। 10 अप्रैल 2006 को विक्टोरिया पार्क मैदान में तीन दिवसीय कंज्यूमर मेले के अंतिम दिन मेला खत्म होने के 15 मिनट पहले मेले के पंडाल में आग लग गर्इ थी। इसमें 65 लोगों की जलकर मौत हो गर्इ थी आैर 181 लोग घायल हो गए थे। मंगलवार को इस अग्निकांड की बरसी थी। इसमें काफी लोग शामिल हुए। इस अग्निकांड के 12 साल बाद भी लोग उस दिन का तस्वीर भूल नहीं पाते। तब से लेकर अब तक भी अग्निकांड के कुछ घायलों का इलाज चल रहा है। तेज धूप में ये निकल नहीं पाते आैर कर्इ तरह की हिदायतें चिकित्सकों ने दे रखी हैं। इस अग्निकांड से जितने भी परिवार प्रभावित हुए, वे सरकारी सिस्टम आैर वादों से काफी गुस्से में हैं। उन्हें मुआवजे के नाम पर सात-सात लाख रुपये दिए गए, जबकि इनकी मांग कम से कम 20-20 लाख रुपये की है। मुआवजे के लिए इन्हें सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाना पड़ा। इस पर भी पिछले छह महीने से फैसला सुरक्षित है। अग्निकांड से प्रभावित परिवारों का कहना है कि हादसे के बाद सरकारी सिस्टम ने उन्हें तोड़कर रख दिया है। उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः लेडी सिंघम ने 'भारत बंद' को मेरठ में इस तरह दिखाया आइना!

यह भी पढ़ेंः पुलिस बन गर्इ 'मौसी', हाथ जोड़कर कहा- जितने पैसे चाहेगा मिल जाएंगे, बस टावर से नीचे उतर आ

शाम को कैंडल मार्च निकाला

विक्टोरिया पार्क में घटनास्थल पर शांति यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। यज्ञ में काफी लोग शामिल हुए। इसके बाद शाम को जिलाधिकारी आवास से लेकर विक्टोरिया पार्क तक कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग आैर महिलाएं शामिल हुर्इ। इन्होंने विक्टोरिया पार्क पर बने स्मारक पर कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ेंः इस भाजपा सांसद ने सपा-बसपा आैर कांग्रेस को सुनार्इ खरी-खोटी, यह कहा...

यह भी पढ़ेंः विक्टोरिया पार्क अग्निकांडः 12 साल पहले का हादसा याद आने पर कांप गर्इ रूह, नम हो गर्इ आंखें!