केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का कहना है कि अगर वायरल हो रहा वीडियो सच है और एसपी सिटी ने यह बयान दिया है, तो यह निंदनीय है। उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी स्तर पर हिंसा, पुलिस द्वारा हो या भीड़ द्वारा, वह अस्वीकार्य है। यह लोकतांत्रिक देश का हिस्सा नहीं हो सकता। पुलिस को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जो निर्दोष हैं, वे पीड़ित न हों।