20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / Weather Alert: प्रदेश के कई इलाकों में इस दिन बारिश के बाद 34 डिग्री तक पहुंच जाएगा तापमान

Weather Alert: प्रदेश के कई इलाकों में इस दिन बारिश के बाद 34 डिग्री तक पहुंच जाएगा तापमान

Highlights वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में फिर मौसम में बदलाव तीन दिन मौसम साफ रहने के बाद बारिश की संभावना मार्च के अंतिम सप्ताह में तापमान में होगी बहुत बढ़ोतरी      
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 17 Mar 2020, 11:22 AM IST

meerut

मेरठ। मार्च महीने में मौसम में बदलाव को देखकर मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं। मार्च महीने में मेरठ और आसपास 40 मिमी बारिश (Rain) तक हो चुकी है। छह से ज्यादा पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) अभी तक सक्रिय हो चुके हैं। अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 20 मार्च को प्रदेश (UP) के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः Coronavirus: अब मेरठ में कोराेना से बचाव के लिए मॉल्स, सिनेमाघर, जिम और स्वीमिंग पूल बंद

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 19 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं। सोमवार को दिन का तापमान बढ़ गया, लेकिन रात को मौसम में नमी बनी हुई। इसकी वजह चल रही ठंडी हवाएं हैं। सोमवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आद्र्रता 74 और न्यूनतम 45 प्रतिशत रिकार्ड की गई। मार्च महीने में कई बार मौसम में परिवर्तन हुआ है। पहले ही सप्ताह में बारिश और ओलावृष्टि के बाद होली से पहले और बाद में बारिश और ओलावृष्टि हुई। इसके बाद भी बारिश होती रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में यह बदलाव हैरत कर देने वाला है। उन्होंने कहा कि अब दो से तीन दिन मौसम साफ रहेगा। उसके बाद वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः Coronavirus: कोरोना के कारण चिकित्सकों के अवकाश रद्द, किसी भी सूरत में नहीं छोड़ पाएंगे मुख्यालय

मौसम वैज्ञानिक एन. सुभाष का कहना है कि तीन दिन मौसम साफ रहेगा। उसके बाद 20 मार्च को फिर मौसम में बदलाव देखा जा रहा है और कई जगह बारिश होगी। इसके बाद मौसम में साफ रहेगा और तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। 22 मार्च के बाद गर्मी बढऩी शुरू होगी।

आने वाले दिनों में अनुमानित मौसम

तारीख- अधिकतम-न्यूनतम तापमान- मौसम

18 मार्च- 29- 15 डिग्री सेल्सियस- धुंधला

19 मार्च- 30-15 डिग्री सेल्सियस- धुंधला

20 मार्च- 31-16 डिग्री सेल्सियस- धुंधला

21 मार्च- 30-16 डिग्री सेल्सियस- धुंधुला

22 मार्च- 34-18 डिग्री सेल्सियस- धुंधला

23 मार्च- 33-21 डिग्री सेल्सियस- धुंधला