30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान से आने वाली हवा पारे को करेगी धड़ाम, मौसम वैज्ञानिकों ने कहा- इस तारीख से शुरू हो जाएंगे सर्दियों के दिन

पारे ने अक्टूबर के शुरूआती दौर में मौसम वैज्ञानिकों को चिंता में डाला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 4 Oct 2018, 12:00 PM IST

meerut

अफगानिस्तान से आने वाली हवा पारे को करेगी धड़ाम, मौसम वैज्ञानिकों ने कहा- इस तारीख से शुरू हो जाएंगे सर्दियों के दिन

मेरठ। अक्टूबर का मौसम गुनगुनी धूप शुरू होने का माना जाता है, लेकिन वर्तमान में जिस तरह का मौसम है उससे मौसम वैज्ञानिक भी चिंता में हैं। दिन में तेज धूप के साथ गर्मी और रात ढलने के साथ पारे का गिरना लोगों को परेशान कर रहा है। इस मौसम से बच्चों में बीमारियां फैल रही हैं। दिन में तेज चिलचिलाती धूप जो शरीर तपा रही है, वहीं रात की सर्दी जो कंबल में शरीर को छुपाने को मजबूर कर ही है। दिन और रात के मौसम में काफी अंतर है। दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस आ रहा है। यानी दिन और रात के तापमान में ही पांच डिग्री का अंतर। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यहीं पांच डिग्री का अंतर मानव शरीर को बीमार करने के लिए काफी है।

यह भी पढ़ेंः Update: मेरठ के ऊपर एयरक्राफ्ट था प्रैक्टिस के दौरान 'लो फ्लार्इ जोन' में, इसमें से गिरे गोले फटने से गनीमत रही...

अक्टूबर माह में स्थिर हो रहा पारा

मौसम में इन दिनोंदिन लगातार बदलाव हो जा रहा है। बुधवार को दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ऐसे ही रात का पारा सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 27 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी देखेंः मेरठ में एयरक्राफ्ट से गिरे विस्फोटक से मच गया हड़कंप, देखें तस्वीरें

हवा की धीमी गति इस मौसम की वजह

भू वैज्ञानी डा. कंचन सिंह के अनुसार इस समय हवा की रफ्तार करीब 9 किमी प्रति घंटा है। जबकि बारिश के कारण वातावरण में आर्द्रता 69 प्रतिशत है। जब तक आर्द्रता पूरी तरह से कम नहीं होगी तब तक मौसम ऐसे ही रहेगा। उन्होंने बताया कि अभी अफगानिस्तान की तरफ से तेज और खुष्क हवा चलने वाली है जो एक सप्ताह तक पश्चिम यूपी तक पहुंच जाएगी इसके बाद मौसम में दिन की गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वैसे पूरी राहत तो दशहरे के बाद ही मिलेगी, यानी 20 अक्टूबर तक। उन्होंने बताया कि इस बार बारिश अधिक होने और हवा में नमी के कारण वातावरण में आर्द्रता बनी हुई है। जब तक ये कम नहीं होती तब तक दिन के तापमान में वृद्धि रहेगी। ये तभी कम होगी जब तेज खुश्क हवा चले।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश