2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी राज में पुलिस कर रही बड़ा खेल, इस बात पर भिड़ गए पुलिस वाले

वीडियो वायरल होने से पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 17 May 2018, 1:16 PM IST

meerut

मेरठ। मेरठ में अवैध शराब का खेल नहीं रूक रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही शराब माफिया की टीम ने पुलिसकर्मियों काे दौड़ा-दौड़कर पीटा था। इसके बाद पुलिस ने माफिया के ठिकाने पर दबिश दी थी, लेकिन माफिया पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था। वह आज भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। उस समय ब्रहमपुरी थाने पर आरोप लगे थे कि उसकी परस्ती में ही शराब माफिया क्षेत्र में शराब बेचने का धंधा चल रहा है। अब फिर से ब्रह्मपुरी पुलिस की सरपरस्ती में अवैध शराब के धंधे चलने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ेंः पिता की एेसी हरकतों पर बेटी को लेकर मां रात में ही पहुंच गर्इ थाने, पुलिस ने वापस भेज दिया घर...

यह भी पढ़ेंः इन जनपदों में मिलने जा रही है खास छूट, कहीं इसमें आप तो शामिल नहीं

थाना पुलिस में टकराव की नौबत

ब्रहमपुरी पुलिस की सरपरस्ती में चलने वाले इस अवैध शराब के कारोबार पर टीपी नगर पुलिस सख्त हुई तो दो थानेदारों में आपस में टकराव की नौबत आ गई। सूत्रों के मुताबिक ब्रह्मपुरी पुलिस ने दबाव बनाकर टीपी नगर पुलिस की गिरफ्त में आए शराब माफिया को छुड़वा दिया। दरअसल, एक वीडियो वायरल हुई है। वीडियो में कुछ वर्दीधारी पुलिसकर्मी माधवपुरम सेक्टर तीन स्थित एक शराब माफिया के ठिकाने पर दबिश देते हैं। पुलिस को मौके से लाल रंग की बिना नंबर की बाइक के बैग में शराब के पव्वे बरामद होते हैं। मकान के भीतर भी एक कमरे में बोरी के भीतर रखी गई अवैध शराब बरामद की गर्इ। कमरे में बैठे एक व्यक्ति के सिवा अन्य आधा दर्जन से अधिक व्यक्तियों के चेहरों पर पुलिस की दहशत नाममात्र को दिखाई नहीं देती। मौके पर पकड़े गए सन्नी और मन्नी नाम के दो युवक उक्त शराब को अपने पिता प्रेम सिंह की बताते हैं।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस शहर में रमजान को लेकर रहेगी कड़ी सुरक्षा, बनाया गया पूरा प्लान

यह भी पढ़ेंः कैराना और नूरपुर उपचुनाव को लेकर इन्होंने दी बड़ी चेतावनी, जानिए पूरा मामला

सूचना मिलने पर मौके से भगाया

सूत्रों के मुताबिक इसी बीच माधवपुरम चौकी की पुलिस को अपनी पार्टी के ठिकाने पर दूसरे थाने की पुलिस द्वारा छापा मारने की सूचना मिलती है। इसके बाद ब्रह्मपुरी के पुलिसकर्मी छापा डालने वाले पुलिसकर्मियों को आड़े हाथ लेते हुए मौके से भगा दिया। हालांकि पुलिस की छापेमारी का वीडियो वायरल हो गया है। एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश