किसी तरह से ट्रेन में अंदर ही अंदर AC प्रथम क्लास के उस कोच तक पहुंच गया। राजनाथ जी सामने पड़ गए उन्होंने मेरा अटल जी से परिचय कराते हुए कहा कि यह आपका इंटरव्यू लेना चाहते हैं। कोच में वर्तमान विदेशमंत्री सुषमा स्वराज एवं मदनलाल खुराना भी थे। अटल जी से तत्कालीन राजनीतिक विषयों पर कुछ सवाल मैंने किया । सबका उत्तर देते रहे। जब मैंने पूछा-'भाजपा गरीब की रोटी में रामलला क्यूँ नहीं देखती' तो वे तपाक से हंसते हुए बोले कि लगता है कांग्रेसी हो ? जब मैंने कहा कि कांग्रेसी भाजपा का मान लेते हैं, तब वे और अधिक हंस पड़े। चलती ट्रेन जब मिर्जापुर आयी तो यहां भाजपा के कार्यकर्ता जुटे थे। गेट पर राजनाथ जी आए, कुछ लोग अंदर गए । अटलजी को प्रणाम किया।