17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेशी सैलानी से मारपीट मामला: जर्मन नागरिक ने लगाई विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज से मदद की गुहार

विदेशी सैलानी से मारपीट मामले में अब जर्मन नागरिक ने विदेश मंत्री से लगाई मदद की गुहार, सोनभद्र में रेलवे अभियंता से हुई थी मारपीट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मिर्जापुर

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 5 Nov 2017, 5:59 PM IST

सुष्मा स्वराज और जर्मन नागरिक एरिक बिली

Sushma Swaraj and German Tourist Eric Billy

मीरजापुर. जर्मन नागरिक एरिक बिली ने रेलवे के सेक्शन इंजीनियर से मारपीट के मामले में जीआरपी द्वारा मुकदमा दर्ज कर पासपोर्ट और वीजा जब्त किये जाने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई है। बिली ने सुषमा स्वराज से मामले में हस्तक्षेप करने की माँग की है। जर्मन सैलानी ने घटना पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी हुआ, उसके लिये मैं बहुत दु:खी हूँ। किसी ने भी मेरी मदद नहीं की।

इसे भी पढ़ें

बीजेपी ने घोषित किये वाराणसी के 90 प्रत्याशी, जानिये कितने मुसलमानों को दिया टिकट

जर्मन पर्यटक एरिक बिली, जिसकी मारपीट रेलवे इंजीनियर के साथ मारपीट हुइ IMAGE CREDIT:

जीआरपी की सीओ भी पहुंचीं
रेलवे के अभियंता एवं सैलानी के बीच मारपीट का मामला तूल पकड़ता देख जीआरपी की सीओ मोनिका चड्ढा भी रविवार की सुबह इलाहाबाद से मीरजापुर पहुँच गईं। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए एरिक बिली को हिरासत में रखे जाने की खबर को नकारते हुए कहा कि मामला सोनभद्र का है, इसलिए बिली को सोनभद्र पुलिस को सौंपने के लिये भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बिली के खिलाफ सन 2016 में हिमांचल प्रदेश के कुल्लू में भी मारपीट का मुकदमा दर्ज है।

इसे भी पढ़ें

निकाय चुनाव के ठीक पहले, दिग्गज सपा नेता ने समर्थकों संग छोड़ी पार्टी, बसपा में हुए शामिल

जर्मन नागरिक एरिक बिली ने विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज से मदद की गुहार लगायी है। IMAGE CREDIT:


बता दें कि शनिवार को सोनभद्र के राबट्र्सगंज रेलवे स्टेशन पर विदेशी सैलानी और रेलवे के सेक्शन इंजीनियर भिड़ गये थे। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों को जीआरपी के चोपन चौकी प्रभारी को सौंप दिया था। मीरजापुर जीआरपी थाने में दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसपर जीआरपी ने धारा 323, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर सैलानी का पासपोर्ट एवं वीजा जब्त कर लिया था। जीआरपी ने बिली को पूरी रात गेस्ट रूम में रखा था।

by SURESH SINGH

इसे भी पढ़ें

अखिलेश यादव को बड़ा झटका, दो दिग्गज सपा नेताओं ने सैकड़ों समर्थकों संग छोड़ी पर्टी, जानिये कहां गए

रॉबर्ट्सगज रेलवे स्टेशन पर ही हुई थी जर्मन पर्यटक एरिक बिली और रेलवे इंजीनियर के बीच मारपीट। IMAGE CREDIT: