10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

International Yoga Day 2018 : योग दिवस के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे भाजपा विधायक, भीड़ भी कम जुटी

जीआईसी मैदान पर आयोजित मुख्य योग शिविर में नहीं पहुंचे भाजपा विधायक, फीका नजर आया योग दिवस।

2 min read
Google source verification
International Yoga Day 2018 Mirzapur

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018 मिर्जापुर

मिर्ज़ापुर. यूपी के मिर्जापुर में आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुख्य कार्यक्रम का आयोजन जीआईसी मैदान पर किया गया। वहीं गंगा के मध्य रेत पर भी योग कार्यक्रम हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। हालांकि जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में अपेक्षा के अनुरूप भीड़ नहीं जुटा पाई मैदान का काफी हिस्सा खाली दिखाई दिया। कार्यक्रम के दौरान जिले के जन प्रतिनिधियों भी नहीं पहुंचे। जिसकी वजह से कार्यक्रम फीका नजर आया।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग के विभिन्न कार्यक्रम में लोगों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान शहर के बरियाघाट के पास गंगा के माध्यम में रेत पर भी योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाएं बच्चो सहित सैकड़ो लोगों ने योग किया। कार्यक्रम के दौरान जिले के अधिकारियों के अलावा भाजपा विधायक भी पहुचे। सुबह से ही गंगा के रेत पर योग करने के लिए लोग पहुचने लगे।


जब योग कार्यक्रम कि शुरुआत हुई तो संख्या धीरे-धीरे संख्या बढ़ती गयी। योगाचार्य भोलानाथ ने लगभग आधा दर्जन से अधिक योग क्रिया करवाया। कार्यक्रम में पहुचे जिला अधिकारी अनुराग पटेल और नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष बालेंदुमणी ने भी योग किया। वही गंगा के रेत पर योग करने का लाभ बताते हुए योगाचार्य भोलानाथ ने बताया कि सूर्य कि पहली किरण से गंगा के किनारे योगा करने से इसका लाभ दुगना बढ़ जाता है। इसके साथ ही जीआईसी मैदान पर भी योग कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। जन प्रतिनिधियों के न पहुचने से आयोजन थोड़ा फीका लगा। जबकि कार्यक्रम में लगे बैनर पोस्टर में बकायदे अतिथि और मुख्य अतिथि के रूप में उनकी मौजूदगी बताई गई थी।


केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी जिले मौजूदगी नहीं होने से कार्यक्रम में नहीं पहुची। जिले के चार भाजपा और एक अपना दल विधायक में से सिर्फ नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा और नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणी त्रिपाठी के अलावा कोई बड़ा नेता यहां नहीं पहुचा। उत्साह में कमी के कारण मैदान खाली नजर आ रहा था।हालांकि इस कार्यक्रम में सरकारी अधिकारी,कर्मचारी और सामाजिक संगठनों के लोगो ने भाग लेकर कार्यक्रम को पूरा किया। अपना दल के विधायक राहुल कोल का कहना था कि जीआईसी मैदान पर वह आमंत्रित थे। मगर अपने क्षेत्र में लोगो के बीच योग कार्यक्रम में भाग लिया।

वही कार्यक्रम में नहीं पहुच पाने को लेकर पार्टी नेता सफाई में कुछ भाजपा विधायक के अपने क्षेत्र में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लेने और कुछ के जिले से बाहर होने कि बात कही। फिलहाल कार्यक्रम को लेकर जिला प्रसाशन कि तैयारी भी अधूरी रही मगर जन प्रतिनिधियों के कार्यक्रम में नामौजुदगी चर्चा का विषय बन गयी।
By Suresh Singh

बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग