28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी-प्रेमिका खेत में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, शादी के पहले दोनों के साथ किया गया ऐसा सुलूक

खेत में रंगे हाथ आपत्तिजनक अवस्था में धराए प्रेमी युगल, ग्रामीणों ने पकड़कर परिजनों के हवाले किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मिर्जापुर

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 22 May 2018, 1:24 PM IST

lovers

प्रेमी

मिर्जापुर. दोनों ने मोबाइल पर बात की और मौका देखकर सिवान में मिलने पहुंच गए। मिले तो प्रेम की पतंगें उड़ाने लगे। दोनों एक दूसरे की बाहों में थे। पर तभी गांव के कुछ लोगों ने प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक अवस्था में आलिंगनबद्ध देख लिया। गांव के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। उनके नाम पते पूछकर परिवार वालों को बुलवाया गया। परिजनों ने पहुंचकर जब गांव के लोगों से मालूम किया कि दोनों किन परिस्थितियों में पकड़े गए तो उन्होंने उन दोनों की शादी तो करा दी, पर शादी के पहले और शादी के बाद उनके साथ जो सुलूक किया उसकी कल्पना न गांव वालों ने की थी और न ही प्रेमी-प्रेमिका ने।


ये है पूरा मामला
अहरौरा थानाक्षेत्र के मानिकपुर गांव की रहने वाली युवती और युवक एक दूसरे के प्यार में पागल थे। उनका प्रेम कई साल से परवान चढ़ रहा था। दोनों एक दूसरे से छिप-छिपकर मिलते थे। सोमवार को दोनों ने मोबाइल पर बात की और मुलाकात के लिये क्षेत्र के ही जुडुई गांव पहुंचे। वहां सीवान में दोनों एक दूसरे से मिले और एक दूसरे में खो गए। दोनों कुछ आपत्तिजनक हालत में एक दूसरे की बाहों में थे तभी गांव के लोगों की नजर उन पर पड़ गई। फिर कैसे बच सकते थे। गांव के लोगों ने पुलिस बनकर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी। पहले तो दोनों कुछ बताने में आनाकानी करते रहे। पर जब गांव के लोगों ने थोड़ा सख्ती से डराया तो दोनों ने न सिर्फ अपना नाम बल्कि पता तक बता दिया।


ग्रामीणों ने दोनों के घरवालों को बुलवा भेजा। खबर मिलते ही परिजन जुड़ुई गांव पहुंचे। दोनों को एक साथ देख और गांव के लोगों की बातें सुनीं और लड़की की हालत देखी तो परिजनों का तो जैसे खून ही खौल उठा। लड़के की जमकर पिटायी कर दी। इसे बाद दोनों को थाने ले जाया गया। वहां परिजनों की आपसी सहमति से दोनों की शादी कराने का फैसला किया गया। थाने से ही सीधे दोनों को लेकर परिजन दुर्गा पहाड़ी स्थित मंदिर पहुंचे और वहां विवाह कराया गया। चर्चा है कि बाद में कुछ लोगों के सुझाव पर दोनों की शादी को कानूनी दृष्टि से भी मान्य करने के लिये प्रेमी युगल को चुनार कचहरी ले जाया गया।

वहां किसी बात को लेकर प्रेमी और लड़की के घरवालों के बीच विवाद हुआ। मौके पर ही लड़क के परिनों ने एक बार फिर प्रेमी की पिटायी कर दी। हालांकि थोड़ी देर बाद मामला शांत हुआ और दोनों परिजन प्रेमी युगल को साथ लेकर घर चले गए। प्रेमी दूल्हे राजा अपनी पत्नी को लेकर घर गए। इस दिलचस्प शादी को लेकर इलाके के लोग मिर्च मसाला लगाकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
By Suresh Singh

बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग